22.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने बगावती तेवर दिखाए हैं। वरुण गांधी ने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं। जनता के हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अकेला ऐसा सांसद हूं, जो जनता के हक की आवाज उठाता हूं। कुछ लोग राजनीति ठेकेदारी में चला रहे हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं
BJP MP Varun Gandhi said: I am not afraid of anyone, fielded 881 youth representatives in the Lok Sabha constituency

भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे। समर्थकों ने गांव कुतुबपुर में भाजपा सांसद का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने गांव न्यामतपुर , कनकपुरी, ढाकिया ठाकुरान मोहम्मदपुर, मदनापुर, पदमी गुलड़िया, जाम अन्तरामपुर, लखनपुर, बकौली, उनई आदि गांवों में जनसंवाद किया।

– सांसद ने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए

सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत-बहेड़ी के सभी विकास खण्डों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में 811 प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बहेड़ी, दामखोदा व शेरगढ़ सहित बहेड़ी नगर पालिका व क्षेत्र की नगर पंचायतों में 78 प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं
BJP MP Varun Gandhi said: I am not afraid of anyone, fielded 881 youth representatives in the Lok Sabha constituency

– भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को चाट रहा

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में सबको अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुफ्त में मिले। अच्छी सड़कें हों। जो लोग आज अपने बच्चों के संघर्ष कर रहे हैं, आगे उनके बच्चों को संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को चाट रहा है। हालत ऐसे हैं कि एक बुजुर्ग को अपने बेटे की उम्र के अधिकारी से साहब कहना पड़ता है, जबकि अफसर का वेतन जनता की जेब से जाता है। वरुण गांधी ने कहा कि अगर ईमानदारी और देशभक्ति के लिए आवाज नहीं उठाई तो हमारे देश में हमेशा के लिए लोकतंत्र शांत हो जाएगा। इसलिए जनता को अपने हक की आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि देश मेरा भी है, मैं क्यों डरूं। जनता के हक की आवाज उठाता रहूंगा। बता दें कि वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

City News Uttar Pradesh

लापता किशोरी तीन माह बाद मांग में सिदूर भरकर पहुंची कोतवाली …

City News Uttar Pradesh

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का निकम्मापन : 21 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, जनता में रहा हाहाकार

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बरसाए बम, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, सौ से ज़्यादा दहशतगर्द ढेर

City News Uttar Pradesh

सरकारी खरीद केंद्रों से किसानों की रुसवाई : किसानों का आढ़तियों से “चुम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़