29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट का भदई अमावस्या मेला : रोडवेज चलायेगा 120 अतिरिक्त बसें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट आमावस्या मेला में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। भादों की आमावस्या पर भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती है। परिवहन निगम यात्रियों को चित्रकूट पहुंचाने के लिये एलर्ट हो गया है। भदई अमावस्या पर चित्रकूट और प्रयागराज के लिए 120 अतिरिक्त बसें चलाएगा। चित्रकूट जाने वाली बसें चार ट्रिप में चलेगी। आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम रहेगा। जहां पर यात्री बसों से संबंधित समस्याओं को अवगत करा सकेगा, जिसका त्वरित निदान किया जाएगा।

चित्रकूट का भदई अमावस्या मेला : रोडवेज चलायेगा 120 अतिरिक्त बसें
Chitrakoot’s Bhadai Amavasya Fair: Roadways will run 120 additional buses

चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि भदई अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट व प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांदा-चित्रकूट-प्रयागराज के लिए 46, महोबा-चित्रकूट-प्रयागराज 30, राठ-चित्रकूट 20, हमीरपुर-चित्रकूट के लिए 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई है। मेले के नोडल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह होंगे। चित्रकूट मेला परिसर व बांदा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्रियों की बस संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

चित्रकूट का भदई अमावस्या मेला : रोडवेज चलायेगा 120 अतिरिक्त बसें
Chitrakoot’s Bhadai Amavasya Fair: Roadways will run 120 additional buses

चित्रकूट जाने वाली बस के चार ट्रिप होंगे। जब कि प्रयागराज जाने वाली बस दो ही ट्रिप करेंगी। जिन मार्गो से बसों की कटौती की गई है वहां पर चलने वाली अवशेष बसों की ट्रिप बढ़ा दी गई है। ताकि अन्य मार्गो के यात्रियों को भी असुविधा न हों। बसों की मरम्मत के लिए तकनीकि विभाग का एक दस्ता तैयार किया गया है। जो 24 घंटें मुस्तैद रहेगा। सूचना मिलने पर मौके पर जाएगा। मेला स्पेशल बसों का परिचालन 13 से 15 सितंबर तीन दिन के लिए रहेंगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवोत्थान एकादशी पर नारायण की हुई की हुई पूजा अर्चना: इसी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

City News Uttar Pradesh

अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छाया उत्साह: कृष्ण जन्म लीला ने मनमोहा

City News Uttar Pradesh

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

बांदा में सपा जिलाध्यक्ष के ‘सिर पर कांटों’ का ‘ताज’: संगठन को ‘ताकत’ देना बड़ी चुनौती !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़