- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें नारा दिया है “स्वच्छ बांदा सुंदर हो गांवों का नजारा, बांदा की पुकार कूड़ा प्रबन्धन हर द्वार”। इसके साथ ही स्वच्छता को रंग के माध्यम से विश्लेषित एवं परिभाषित किया। बताया की आप सभी याद रखें स्वच्छता के दो रंग। पहला हरा गीला दूसरा सूखा नीला।

जिला पंचायत अध्यक्ष स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत कमासिन के ग्राम पंचायत पछौहा में कूड़ा कलेक्शन जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ग्रामवासियों को कचरे के प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें ग्रामवासियों की जन सहभागिता सुनिश्चित करनें पर जोर दिया।

कहा की स्वच्छता के लिये ग्राम वासी जब स्वयं जागरूक होंगे तभी इस महत्वपूर्ण अभियान पर कामयाबी की मुहर लगेगी। इसी क्रम में उन्होंने “डोर-टू-डोर” जाकर कृडा पृथक्करण एवं एकत्रीकरण के दौरान गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने से प्राप्त होने वाले लाभों से जनता को अवगत कराया।

ग्रामीणों को घर का सूखा-गीला कचरा इकठ्ठा करने के लिए बाल्टी का वितरण कर जागरूक किया। इसके अलावा कचरा एकतत्रित करने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
