City News Uttar Pradesh
गांजा की तस्करी में तीन गिरफ्तार: 116 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद
उत्तर प्रदेश

गांजा की तस्करी में तीन गिरफ्तार: 116 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आपको बता दें कि आरोपियों के पास से लगभग 20 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गांजा की तस्करी में तीन गिरफ्तार: 116 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद
Three arrested for smuggling ganja: 116 kg of ganja recovered

आपको बता दें क पूरा मामला बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत से सामने आया है जहां पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस ने आज अवैध गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अतर्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि अतर्रा के कुसुमा खटौरा मोड़ के पास अवैध मादक पदार्थ लिए खड़े हुए हैं। बेचने जा रहे हैं, तभी पुलिस ने योजना बनाकर घेराबंदी की और 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिए लेकिन दो आरोपी पुलिस से बच निकले वही जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला की ये तीनों आरोपी बाहर जनपद के रहने वाले हैं।

add
वहीं से अवैध गांजा लेकर बांदा के आस पास और लोकल बांदा में बेचते थे। वही आरोपियों के पास से लगभग 116 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की सख्ती: नो हेलमेट-नो फ्यूल कड़ाई से होगा लागू, चौराहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट

City News Uttar Pradesh

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

City News Uttar Pradesh

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

गोड़ी बाबा में ‘दांव-पेंच’ का दंगल: महिला पहलवानों ने ‘लूटी’ महफिल

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़