- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिर्फ चुनावी है। पिछले चुनावों में विपक्ष के गठबंधनों का क्या हाल हुआ था यह सभी जानते हैं। एक मंच पर सभी केवल फोटो सेशन के लिए बैठे थे। इस स्वार्थ के गठबंधन में जनता का कोई हित नहीं है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद यह प्रतिक्रिया अपने आवास पर मुलाकात में दी। उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के साथ जनता का गठबंधन है। पिछली बार की चुनाव की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन कल्याण के मुद्दे पर चुनाव में है। जबकि विपक्षी गठबंधन के पास अपने स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है।
राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि अपनी सरकारों में तो इन लोगों ने कुछ किया नहीं, अब गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। चुनाव का समय हो या न हो गठबंधन का धर्म सिर्फ भाजपा ही निभाती है। परिवारवाद की पार्टियां सिर्फ अपना स्वार्थ साधने के लिए गठबंधन करती है। यही कारण है कि चुनाव बाद उनके गठबंधन का पता नहीं चलता। अन्य पार्टियों से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि जो लोग विकास चाहते है और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह लोग हमारे दल में आ रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
