28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात
उत्तर प्रदेश

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग में आपूर्ति व्यवस्था धड़ाम है। ट्रांसफार्मर होलिका दहन बन गये है। बिजली कें जर्जर तार रह -रह कर टूट रहे हैं। विभाग कें फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी लट्टू की भांति पूरे शहर में नाच रहे हैं। विभाग का नसीब बिगड़ा हुआ है। शहर में 24 और गांवों में 20 घंटे बिजली के “दावों की हवा फुस्स हो चुकी है”

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !
Historical crisis of electricity in Banda: Supply system has been destroyed, there has been an outcry!

गर्मी के कारण बढ़े लोड से ट्रांसफार्मर व लाइनों में दिन-रात धड़ाधड़ फाल्ट हो रहे हैं। जनपद मुख्यालय सहित कस्बों और गांवों में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इससे कुछ जगहों पर पानी की समस्या बढ़ गई है। फाल्ट होने से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।


शहर में स्थित चार सब स्टेशनों के करीब 25 फीडरों में रोजाना फाल्ट से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रहती है । जनता के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। ऐसे में लोग 48से 49 डिग्री तापमान में बिजली न होने से तिलमिला रहे हैं। “बिजली आपूर्ति को लेकर पूरे जिले में हाहाकार” सा मचा हुआ हैं।

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी
MLA Prakash told Yogi that power crisis tarnished his image: New sub-station is necessary

“सदर विधायक प्रकाश सीएम योगी को पत्र लिखकर बिजली के हाहाकार की जानकारी” दे चुके हैं। शहर कें “जहीर क्लब मैदान में एक नया सब स्टेशन कें निर्माण की मांग” रखी हैं। अब “योगी पत्र पर कब पसीजतें हैं यह अलग बात हैं, पर जनता तो पसीना -पसीना” है।

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !
Historical crisis of electricity in Banda: Supply system has been destroyed, there has been an outcry!

रात के समय बिजली जाने से लोगों छतों और सड़कों में टहलनें को मजबूर हो रहे हैं। उधर, बिजली के पटरी से उतरने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है। पेयजल आपूर्ति न होने से शहर सहित गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोग बिजली के साथ ही पानी की समस्या से भी परेशान हैं।

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !
Historical crisis of electricity in Banda: Supply system has been destroyed, there has been an outcry!

अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह का कहना है कि जनपद में गर्मी से बिजली की मांग बढ़ी है। सब स्टेशनों में 35 मेगावॉट का लोड बढ़ गया है। फरवरी माह में जिले में बिजली की खपत 130 मेगावाट थी जो बढ़कर 165 मेगावॉट पहुंच गई है। ऐसे में फीडरों में फाल्ट व ट्रांसफार्मरों के आग लगने सहित लाइनों के टूटने की समस्याएं बढ़ गई हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा भाजपा समीक्षा में हो गई फेल : समीक्षकों नें दिये खास निर्देश !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh

Banda – सावधान : बनेंगे गोवंश बिहार, मचेगा करोड़ों में लूट का धमाल !

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में समाज सेवा संस्थान जैविक खेती को चढ़ा रहा परवान: पाठा का हो रहा उत्थान

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का फिर छक्का:दो क्लीनिक सीज,64 लाख की रिकवरी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़