- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में ‘सेल्फी विथ “अमृत सरोवर” जन अभियान की धूम रही। सभी पूर्ण अमृत – सरोवरों पर सेल्फी लेकर ट्विटर पर पोस्ट किये गया। विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा मटौंध इटवा की मरौली झील पर कार्यक्रम मनाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने संकल्प दिलाया कि हम सब अपने अपने क्षेत्र में पोखरों, तालाबों की देखभाल करेंगें। जल संरक्षण का पूरा प्रयास करते हुए प्रत्येक परिवार में एक पौध रोपण करें।

डीएम ने अपने संम्बोधन में मरौली झील के विकास में सहयोग के लिये ग्रामीणों, प्रधानों, अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी विकास खण्डों में सरोवर विकास का कार्य होगा।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग रोकने की भी अपील की। बताया की प्रदेश के सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मरौली झील में भी यह कार्यक्रम हो रहा है। सेल्फी भी ली गई।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने लखनऊ आये उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव ने ग्रामों मे जाकर अनुश्रवण किया। स्वमं मटौध, पपरेंदा, बेन्दा, ग्राम का भ्रमण किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, वन अधिकारी संजय अग्रवाल, डीसी राघवेंद्र तिवारी, डीडीओ राम शंकर सिंह, प्रधान मटौध एवं इटवां सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
