City News Uttar Pradesh
पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान
उत्तर प्रदेश

मौत को दो युवतियों नें लगाया गले : परिवारों में कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों मेंं युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। इन घटनाओं से परिवारों में कोहराम है। मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी पूजा (18) ने रविवार की देर शाम जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

मौत को दो युवतियों नें लगाया गले : परिवारों में कोहराम
Death embraced by two young women: chaos in families

मृतका की मां आशा ने बताया कि पिता रज्जू यादव सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को पूजा उसके साथ खेत में फसल कटाने गई थी। देर शाम वह वहां से लौटी तो उसने पूजा से खाना बनाने के लिए कहा। इससे वह नाराज हो गई। इसी नाराजगी के चलते उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। मर्का थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद है।


एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी नेहा सिंह (19) ने रविवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल दिखाया। फिर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के मौसा शशि कुमार ने शनिवार को वह अतर्रा डिग्री कॉलेज में पढ़कर आई थी। नरैनी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर

विधायक प्रकाश ने भगवान परशुराम किया नमन: धर्म और न्याय का दिया संदेश !

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़