- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माधवपुर में जन चौपाल लगाई। आमजनमानस की समस्याओं को सुना। उनके तत्काल निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों निर्देश दिये।

सदर विधायक प्रकाश को ग्रामीणों नें मार्ग कृषि, अन्ना जानवर एवं पीएम आवास से संबंधित समस्याओं की विस्तृति जानकारी दी। विधायक प्रकाश नें सभी समस्याओं को वरीयता के आधार पर निराकरण कराने का भरोसा दिया। मोबाइल पर अधिकारियों से वार्ता की।

जन चौपाल में विधायक प्रकाश नें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार की यही मंशा है कि सबका साथ मिले औऱ सबका विकास हो। समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति के चेहरे पर विकास की मुस्कान थिरके।

इस दौरान विधायक दिवेदी नें गांव में भ्रमण कर मौके पर समस्याओं का नजारा भी देखा। विश्वास दिलाया कि निराश न हो माधोपुर में विकास ग्रामीणों की अपेक्षा के अनुकूल गति पकड़ेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
