City News Uttar Pradesh
सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य
उत्तर प्रदेश

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सौभाग्य योजना मंडल में दुर्भाग्य के रूप में बदल गई है। इसके चलते अंधेरा कायम हो गया है। “गुड दिखाकर पत्थर मारने” की कहावत चरितार्थ हो रही है। निशुल्क कनेक्शन होने के बाद अब तक एक बार भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने शिकंजा कसा है। नोटिस के बाद करीब 55,000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं।ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे रहे हैं।

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य
Good luck became bad luck: the kingdom of darkness was established

मंडल में सौभाग्य योजना के 4.34 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 2,72,287 उपभोक्ता पर विभाग का 10 अरब से अधिक बकाया है। बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बिल अदा नहीं किया, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग ने नोटिस के बाद 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। सर्वाधिक बांदा में 20,000, चित्रकूट में 15,000, महोबा में 11,000, हमीरपुर में 9,000 कनेक्शन काटे गए हैं।

addविभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को आसान किस्तों में बिल जमा करने के लिए एक माह का मौका दिया गया था। इनमें 21,000 उपभोक्ताओं ने 410 करोड़ बकाया जमा किया है। इनके कनेक्शन पुन: जोड़ दिये गये हैं। विभाग का कहना है कि यह बकायेदारों के विरुद्ध वसूली अभियान जनवरी माह तक चलेगा। बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य
Good luck became bad luck: the kingdom of darkness was established

मंडल 8149 उपभोक्ताओं ने विभाग को 14 करोड़ 79 लाख बकाया जमा कर स्वेच्छा से कनेक्शन कटवा लिए हैं। बांदा में 1329 उपभोक्ताओं ने दो करोड़ 20 लाख, चित्रकूट में 1006 उपभोक्ताओं ने 80 लाख, महोबा में 3135 उपभोक्ताओं ने चार करोड़ 92 लाख व हमीरपुर में 2679 उपभोक्ताओं ने 6 करोड 86 लाख जमा कर कनेक्शन कटवा लिया। विभाग ने इनकी पीडी कर दी है। दूसरी ओर बांदा में प्रभावित ग्रामीण उपभोक्ता कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे। कमासिन के ग्रामीणों नें भी ज्ञापन दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक का ‘अनुरोध’ कामयाब: शिक्षा मंदिर में गूंजेगा ‘नेताजी’ का जयघोष

City News Uttar Pradesh Desk

अमन मौत कांड पर राजनीतिक आंच : “क्या कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना” ! …

City News Uttar Pradesh

“भूखा नहीं रहेगा अब गरीबों का पुरवा राजाराम”: चिंगारी संगठन नें खोला “अनाज बैंक”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़