City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- समीक्षा: चित्रकूट मंडल में गोल्डन कार्ड का परचम नीचा।

 

– बैठक में बांदा डीएम रहे आकर्षण का केंद्र!

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल गोल्डन कार्ड कार्य में परचम नहीं फहरा पा रहा है। इसके प्रगति का झंडा नीचे है।इस बैठक की खास विशेषता यह दिखी की जिलाधिकारी बांदा आनन्द कुमार सिंह अपनी कुशल प्रशासानिक क्षमता से बैठक में आकर्षण का केंद्र रहे।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गुरुवार को लहचूरा बांध पार्क महोबा में चित्रकूटधाम मंडल के विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की ! सरकार के प्राथमिकता वाले हर प्रमुख बिंदु टटोले गये।पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा भी इस समीक्षा उपस्थित थे। आयुक्त ने मंडल में गोल्डन कार्ड का काम फिसड्डी होना शर्मनाक बताया।
उन्होंने जैविक खेती का काम महोबा व हमीरपुर में काफी होने पर संतोष जताया। अन्य जनपदों के डीएम से कहा कि किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करें। बताया कि किसान सम्मान निधि के सबसे ज्यादा 42 हजार प्रकरण बांदा में लंबित हैं।
महोबा में 8 हजार लोग सत्यापित नहीं हो पाए हैं। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को इसमें प्राथमिकता से कार्य कराने को कहा। गोशालाओं में ठंड से बचाव के इंतजाम, ईयर टैगिंग, सांड़ों का बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान आदि के निर्देश दिए।इसमे बांदा डीएम की कार्य प्रणाली सराहना का विषय रही।
मंडल में गोल्डन कार्ड का काम सुस्त होने को शर्मनाक बताया गया। प्रत्येक परिवार को कम से कम एक गोल्डन कार्ड वितरण के निर्देश मिले। कंबल की खरीद और वितरण समय से करने और रैन बसेरा चालू करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह बांदा,ज्ञानेश्वर त्रिपाठी हमीरपुर, सत्येंद्र कुमार महोबा,जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, सीडीओ अमित आशरी चित्रकूट, कमलेश कुमार वैश्य हमीरपुर, हरिश्चंद्र वर्मा बांदा,आरएस गौतम महोबा, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, आरएफसी संजीव कुमार, उप निदेशक मत्स्य ज्ञानेंद्र सिंह, उप निदेशक उद्यान भैरम सिंह सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बनाया कमल : दीवार लेखन पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

विधायक प्रकाश द्विवेदी को आयुष्मान भव का मिला आशीर्वाद : सुनील पटेल भी रहे साथ

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का औचक निरीक्षण: मंडल कारागार में हड़कंप …

ब्रेकिंग न्यूज़