City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
उत्तर प्रदेश

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में फिसल कर गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, बेटे का शव देख चीख पड़ी मां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ का पानी गांवों में घुस गया। बबेरू में नदी व नालो ने रौद्र रूप ले लिया है। बाढ़ के पानी में खेलते समय मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई। बबेरू कोतवाली के ग्राम निभौर में गडरा नदी उफान पर है। नदी का पानी गांव के अंदर पहुंच चुका है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे राजाबाबू का 6 वर्षीय बेटा कक्षा एक का छात्र हर्षित दरवाजे पर बाढ़ का पानी आने से चबूतरे पर खेल रहा था।

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में फिसल कर गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, बेटे का शव देख चीख पड़ी मां
While playing, the innocent fell in the flood water, died of drowning, mother screamed after seeing the dead body of the son

खेलते-खेलते वह फिसलकर अचानक पानी में गिर कर डूब गया। पड़ोसी प्रधान यादव की नौ वर्षीय बेटी ज्योति ने उसे डूबते देखा तो भागकर उसकी मां शीलू को जानकारी दी। मां और आसपास के लोगों ने उसकी पानी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। सीएससी ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उसकी इस तरह अचानक मौत होने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि वह एक भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बिलखती मां शीलू ने बताया कि पति पंजाब में मजदूरी करते हैं। वह किसी तरह मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रही है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजा गया है। दैवी आपदा के तहत पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात: हावड़ा के लिए चलेगी आठ कोच की ट्रेन, महज छह घंटे पूरा होगा सफर

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया बड़ा उलट फेर : शहर कोतवाल सहित 9 इंस्पेक्टर बदले …

गैंगस्टर रवि काना की ‘रिहाई’ से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर ‘मुकदमा’ दर्ज

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

ज्वैलरी की दूकान में लूट के प्रयास करने वाला तीसरा अभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़