City News Uttar Pradesh
बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !
उत्तर प्रदेश

बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में प्रशासनिक बुलडोजर दहाड़नें लगा है। आज बुलडोजर की चपेट में भूमाफिया हिस्ट्रीशीटर आया जिसके अवैध मकान को धूलधूसरित कर दिया। बुलडोजर नें अपना बल मटौंध कस्बे में दिखाया। यहां का मुन्ना यादव पुलिस अभिलेखों में कई मामलों में वांछित है। इसने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण भी करा रखा था।

बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !
Roar bulldozer in Banda: History sheeter’s illegal pucca house demolished !

इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी मिली जानकारियों के आधार पर हरकत में आये। बुलडोजर को बुलावा भेज कर पहुंच गये मटौंध। सदर उपजिला अधिकारी सुधीर कुमार, सदर तहसीलदार पुष्पक ,क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल को देख मौके पर हलचल मच गई। बुलडोजर हरकत में आ गया और मुन्ना यादव के अवैध पक्के आवास को ध्वस्त कर जमींदोज कर दिया।

बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !
Roar bulldozer in Banda: History sheeter’s illegal pucca house demolished !

इस दौरान दूर से तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। लोगों में चर्चा रहीं की थाने के पास मुख्य सड़क से लगे हरियरा तालाब के भीटे पर कई दर्जन अवैध मकान बनें हैं। लोगों में चर्चा थी की तालाब पर बनें अवैध मकान भी धराशाई हों। काश प्रशासन की नजरें इस ओर भी इनायत हों।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस : अम्बुजा त्रिवेदी सीओ नगर व श्यामबाबू शुक्ला बने शहर कोतवाल

City News Uttar Pradesh

गुरू नानक के उपदेशों में अध्यात्म के साथ जीवन का रास्ता : दलजीत सिंह

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा …

स्टेशन पर गूंजी किलकारी: संपर्क क्रांति में यात्रियों की दिखीं इंसानियत, महिला ने बच्चे को दिया जन्म

ब्रेकिंग न्यूज़