27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण जांच करने सहित अन्य मिली थीं शिकायतें
उत्तर प्रदेश

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण जांच करने सहित अन्य मिली थीं शिकायतें

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। यहां भ्रूण जांच करने सहित अन्य शिकायतें मिली थीं। निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर नहीं मिले। अन्य कई खामियां मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट कई अभिलेख और लैपटाप अपने साथ ले गए। सीएमओ से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के चिल्ला रोड में संचालित बाबा बर्फानी डायग्नोस्टिग सेंटर में सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण जांच करने सहित अन्य मिली थीं शिकायतें
District administration and health department team raided the diagnostic center, complaints were received including fetal examination

बताया गया कि यहां धड़ल्ले से भ्रूण की जांच की जा रही है और अल्ट्रासाउंड में कोई डाक्टर भी नहीं है। शिकायतों के आधार पर प्राइवेट अस्पताल में सघन जांच की। छापेमारी से अस्पताल संचालक और उनकी टीम में अफरा-तफरी मच गई। जांच में अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर लापता मिले। प्रशासन ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल संबंधी अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि महीने का यह रूटीन निरीक्षण है। अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर लंच पर गए हैं। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा, दवा के नाम पर बेचा जा रहा था नशे का सामान

City News Uttar Pradesh

औपचारिकता में निपटी और सिमटी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा छात्रों को “टैबलेट” वितरण: तकनीकी शिक्षा पर दिया “जोर”

City News Uttar Pradesh

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बंदियों’ की ‘जान’ दांव पर: मंडल कारागार में एक भी एंबुलेंस नहीं उपलब्ध

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़