City News Uttar Pradesh
दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की याद में बनाया जाये स्मृति द्वार, कई पार्टियों के नेताओं ने डीएम से की मांग
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल, पिता बोले- दामाद को था डर कि कहीं विधायक व सांसद न बन जाए

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का हाई प्रोफ़ाइल केस श्वेता सिंह गौर की मौत को लेकर उसके पिता व मायके के अन्य लोग दुख से भरे हैं। पिता ने आरोपित दामाद दीपक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उनका कहना है कि पत्नी जिला पंचायत सदस्य का राजनीति में बढ़ता कद देखकर वह उसे प्रताड़ित करता था। लखनऊ के एक समारोह में उसने बेटी की बेइज्जती कर दी थी। यह बात भी उन्हें अन्य लोगों ने बाद में बताई है।

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल
BJP leader Shweta’s death: Seeing her growing stature in politics, husband Deepak used to harass her, raised questions about the character of the wife

श्वेता सिंह गौर के गोकुलपुरी शंकरबाजार कर्वी जनपद चित्रकूट निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश मुख्यालय में असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात पिता धर्मवीर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी वर्ष 2006 में बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि बेटी के जिला पंचायत सदस्य बनने के कुछ दिनों बाद से उसका शराब कारोबारी पति डा. दीपक सिंह उसके पीछे-पीछे घूमता था। राजनीति में बेटी छा गई थी। उसकी चर्चाएं हर जगह तेज होने व बढ़ते कद को लेकर दामाद दीपक को भय था कि वह कहीं विधायक व सांसद न बन जाए। जिसके चलते वह प्रताड़ित करने लगा था।

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल
BJP leader Shweta’s death: Seeing her growing stature in politics, husband Deepak used to harass her, raised questions about the character of the wife

– अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल

पिता धर्मवीर सिंह ने बताया कि खुद दामाद दीपक का चाल-चलन सही नहीं था। उलटा वह उनकी बेटी पर गंभीर लांछन लगाकर दबाव बनाता था। रुपये की भी बराबर मांग करता था। इन्हीं सब कारणों से उसने हत्या कर दी है। जबकि इस संबंध में दीपक के बड़े भाई धनंजय सिंह ने बताया कि आपसी पति-पत्नी कहासुनी होने में उसने खुदकुशी की है। अब बहू के न रहने पर इस तरह के गलत आरोप मढ़े जा रहे हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: कहा- ‘कबड्डी’ हमारी संस्कृति की ‘पहचान’

City News Uttar Pradesh

बांदा : डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पैदा करेगा बिजली: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

City News Uttar Pradesh

घपला: बालिका श्री योजना के एनएससी बांड गायब: डीएम दुर्गा शक्ति ने दिए जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

पीएम फंसे आकड़े में, बुंदेलखंड की प्यास नहीं बुझा पाया लिम्का बुक रिकार्ड ! …

बांदा में कोरोना का कत्लेआम : मेडिकल काॅलेज में चार दिन में 49 मौतें, ऑक्सीजन के लिए मची लूट ! …

ब्रेकिंग न्यूज़