City News Uttar Pradesh
अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !
उत्तर प्रदेश

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अटल उद्यान मनरेगा पार्क योजना मनभावन नहीं हो पाई। एक साल से सिसक रही है।परवान नहीं चढ़ सकी। अधिकारी जमीन ही नहीं तलाश पाए। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में से मात्र 8 में ही जमीन उपलब्ध हो पाई है, लेकिन यहां भी निर्माण की गति बेहद धीमी है। इन पार्कों में खेल के साथ ही मनोरंजन की भी सुविधाएं होंगी। पार्क निर्माण में 40 से 50 लाख रुपये लागत आएगी।

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !
Atal Park scheme became stuck and hung: land was available only in 8 villages !

शहरों की तर्ज पर गांवाें में खेल व स्वस्थ मनोरंजन मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल उद्यान पार्क निर्माण की योजना पिछले साल लागू हुई। पार्क एक बीघा जमीन में बनना है। लेकिन राजस्व विभाग अब तक मात्र 8 गांवों में पार्क के लिए जमीन तलाश सका है। इनमें भी निर्माण की गति बेहद धीमी है। अटल उद्यान मनरेगा पार्क निर्माण में 80 फीसदी धनराशि मनरेगा व 20 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायत से खर्च की जाएगी।

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !
Atal Park scheme became stuck and hung: land was available only in 8 villages !

चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विकास खंड में दो पार्कों का निर्माण कराया जाना था,लेकिन अभी तक बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, महुआ, तिंदवारी व कमासिन में जमीन मिली है। नरैनी, बबेरू, जसपुरा में जमीन नहीं मिली। पार्क के खेल मैदान में बैडमिंटन, वालीबाल, कबड्डी सहित कई खेल होंगे। इसके अलावा झूला, घिसलन पट्टी आदि भी बननी है । मार्निंग वाक स्पॉट व व्यायाम स्थल भी होगा ।लेकिन कब तक यह पूरा होगा अटकल ही लगाया जा सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश “मेरा माटी मेरा देश अभियान” की जगा रहे अलख: बजे ढ़ोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की सख्ती का असर: जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्था एवं इंजीनियरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी

पूर्व विधायक दलजीत नाराज नदी में स्टीमर खराब,करेंगे आंदोलन ! …

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में नाव डूबी : 35 लोग लापता, चार शव मिले, दो दर्जन से अधिक मृतकों का अनुमान !, सीएम ने जताया दुख, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़