City News Uttar Pradesh
कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : चिकित्सक समेत नौ और मिले पाजिटिव, संख्या 28 पहुंची
उत्तर प्रदेश

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : चिकित्सक समेत नौ और मिले पाजिटिव, संख्या 28 पहुंची

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना मरीजों की की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के दौरान एक चिकित्सक समेत नौ लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। लगातर बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट करके उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : चिकित्सक समेत नौ और मिले पाजिटिव, संख्या 28 पहुंची
Increase in the number of corona patients: nine more found positive including doctor, number reached 28

– जिले में अब तक पाजिटिव केसों की संख्या 28 पहुंची

कोरोना की तीसरी लहर का असर अब तेज होता जा रहा है। सोमवार को जांच के दौरान जिला अस्पताल के फिजीशियन पाजिटिव पाए गए। वहीं जरैली कोठी की रहने वाला 40 वर्षीय युवक और उसकी 37 वर्षीय पत्नी, कालूकुआं मुहल्ले का रहने वाला 23 वर्षीय युवक, बछेही गांव का रहने वाला 61 वर्षीय वृद्ध, कनवारा गांव रहने वाला 21 वर्षीय युवक भी पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अतर्रा में एक और बांदा शहर के ईदगाह व स्वराज कालोनी में पाजिटिव केस पाए गए हैं। अब तक कोराना पाजिटिव मरीजों की जिले में संख्या 28 हो गई है।

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : चिकित्सक समेत नौ और मिले पाजिटिव, संख्या 28 पहुंची
Increase in the number of corona patients: nine more found positive including doctor, number reached 28

इधर, कोरोना के मरीजों के बढ़ने के साथ ही लोगों में अब फिर से भय नजर आने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल लाए ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए थे। चिकित्सक के चेंबरों में पहुंचे मरीज जहां मास्क लगाए हुए थे, वहीं दवा वितरण काउंटर पर भी मास्क लगाकर ही मरीजों ने दवा प्राप्त की। यह बात दीगर रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना खतरनाक साबित हो सकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधानसभा : क्या बसपा पिछली हार का ले लेगी बदला ?

City News Uttar Pradesh

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : इंदौर की तरह बांदा शहर को भी बनाया जाए साफ-सुथरा

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह की ‘दरियादिली’ से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वंचितों को ‘बांटी ख़ुशी’

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस का लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

चोर हुए बेख़ौफ़ : बांदा और अतर्रा में दो कारों के शीशे टूटे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़