City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कोविड-19 वायरस के नए वैरियंट (ओमीक्राॅन) के मद्देनजर जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनपद के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर कोविड जांच की व्यवस्था कराई जाए। अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम आने वाले यात्रियों की कोविड सैंपलिंग व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था का निरीक्षणकरते हुए अगले दो दिन में गृह विभाग के कंट्रोल रूम की ई-मेल आईडी पर भेजें।

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच
DM Anurag’s instructions: Kovid investigation should be done at railway station and bus stand

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करें। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाए और कोविड सैम्पलिंग की व्यवस्था करें। जिले स्तर पर बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करायी जाए। कोविड टेस्ट के दौरान पाजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों को तत्काल कोविड प्रोटोकाल के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान कराई जाए।

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच
DM Anurag’s instructions: Kovid investigation should be done at railway station and bus stand

सार्वजनिक स्थलों पर कोविड वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क पहनना एवं हाथों को सैनिटाइज करना आदि का अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। डीएम अनुराग पटेल ने निर्देश दिए कि जनपद में बाहर से आने वाले यात्रियों के कारण संक्रमण फैलता है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा ने ‘शिकायतों’ पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति पर मुकदमा दर्ज:महाकुंभ का भ्रामक वीडियो किया था पोस्ट

City News Uttar Pradesh

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, समीक्षा जारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें नगरीय मंडल किसान सम्मेलन में किया सम्मोहन : गूंज उठी तालियां

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

ब्रेकिंग न्यूज़