- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का अमन हत्या कांड विपक्षी दलों द्वारा हायर सा कर लिया गया है। इसमें भाजपा के कुछ जयचंद भी शामिल होना बताये जाते है। विपक्षी दलों की राजनीतिक साजिश एवं भाजपा के कुछ जयचंदो का ताना-बाना कुछ ऐसा बना है की इनके चुंगल में फंसे अनशन पर बैठे अमन के माता-पिता इस बढ़ती जा रही ठंड में बीमार हो जानलेवा न बन जाये।

शायद विपक्षी दल कुछ ऐसा ही हो जाये यही चाहते भी हैं। अन्यथा आरोपित मुलजिमों की गिरफ्तारी हो जाना, साथ हीं सीबीआई और न्यायिक जांच का आश्वासन मिलने के बाद अब अस्थिकलश लेकर अनशन पर बैठे रहना अब पूरी तरह जिले में विधान सभा चुनाव के राजनीतिक साजिश के रूप में देखा जा रहा हैं।

अब तो चर्चा यह भी सुनने में मिलने लगी हैं की अमन के माता-पिता को करोड़ों में आर्थिक मदद भी दी जा रही हैं,यदि ऐसा कुछ है तो यह अति निंदनीय है एवं पुलिस जांच का विषय भी है! कुछ ऐसे लोगों जिन पर आंदोलन को उकसाने में गोपनीय नाम चर्चा में हैं उनकी निगरानी एवं मोबाइल सर्विलांस में भी लगाने की जरूरत है!ताकि यदि कुछ ऐसा है तो हकीकत खुले।

अमन के माता-पिता को प्रशासन एवं शासन के आश्वासन के प्रति यदि इतना अविश्वास शुरू से था तो तत्काल अमन के शव का दाह संस्कार क्यों कर दिया ?चिकित्सको की विशेष टीम के पैनल से दुबारा पोस्ट मार्टम कराया गया होता तो निष्कर्ष तक पहुंचने और आरोपी गिरफ्तार होने तक मामला इतना लंबा शायद न खिंचा होता !

अमन के माता-पिता को सारे पहलुओ पर सोचना चाहिऐ। शासन अमन प्रकरण में अति सक्रिय है। जनता की दिली सहानुभूति है। शासन के आश्वासन पर भरोसा करना चाहिए। क्योकि इस अनशन से जो उनपर आरोप लग रहें हैं उसमें कितनी सच्चाई हैं और कितनी नहीं, पर जनमानस के दिलों को विदीर्ण जरूर करने लगी है !
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
