City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं "बेजान" !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं “बेजान” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग पटेल दस हजार छात्रों की जान के खतरे को देख हैरान है और संबंधित बिभाग की लापरवाही से परेशान भी। जान बचाने के लिये उन्होंने लगाम कसी है। अब लगाम के परिणाम की प्रतिक्षा है। खौफनाक मंजर की खबर समझ लीजिये। जिले में कुछ ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं जहां मौत के साये में छात्रों एवं शिक्षकों के दिल भय से धड़कते रहते हैं। नौनिहाल व शिक्षकों पर मौत मंडराती हैं।


आप को बता दे की जिले के 74 विद्यालयों के भवनों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन है। स्पार्किंग व तेज हवाओं के बीच कभी तार टूटकर बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुरोध के बावजूद लाइन नहीं शिफ्ट की गई ।
जिले में 1750 जूनियर व प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब सवा दो लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 74 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन है। तेज आंधी में ये तार टूटकर नीचे गिरते रहते हैं। ऐसे में इन 74 विद्यालयों में पढ़ रहे करीब दस हजार बच्चों व एक सैकड़ा शिक्षकों के सिर पर हमेशा मौत नाचती है।

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं "बेजान" !
प्रधानाध्यापकों से लेकर बीएसए तक सभी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन शिफ्ट कराने का अनुरोध किया, पर लापरवाही यह है की वर्षों से इस गंभीर मसले को लेकर कोई कार्रवाई नही। नरैनी क्षेत्र में ऐसे विद्यालय ज्यादा हैं, जहां भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन है। इनमें गया प्रसाद का पुरवा, आऊ, छततूपुर, राजाडांडी, प्रतापपुर, गुढ़ाकला, पुकारी, नहरी, खोरिया, कहला, तुर्रा, ओरहा, ऐंचवारा, पड़मई, जबरापुर, कहला, तुर्रा व कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित 22 स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा महुआ में 15, तिदवारी में 13, कमासिन में आठ, बबेरू में छह, जसपुरा व बिसंडा में चार-चार स्कूल शामिल हैं।

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं "बेजान" !
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मुख्य अभियंता, दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम को इस बाबत पत्र भेजा है। कहा है कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल भवनों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन तुरंत शिफ्ट कराई जाए। बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। लाइन शिफ्टिग की कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘जन्मदिन’: विशंभर यादव और अशोक सिंह नें भरा ‘जोश’

City News Uttar Pradesh Desk

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा चिंतित: काली घाटी बन गई है काल, अफसर बेपरवाह

City News Uttar Pradesh

डीएम की मंशा को ठेंगा ! अवैध खनन एवं परिवहन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम

City News Uttar Pradesh

अशोक जीतू नें गजब ढाया : भाजपा के अघोषित स्टार प्रचारक के रूप में प्रत्याशियों को दी राहत

City News Uttar Pradesh

आतंकी हमले के खिलाफ अधिवक्ता संघ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

दीपावली की परीवा पर आपस में चटकी लाठियां : बन गई हैरत गंज स्थिति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़