23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकासखंड बड़ोखर खुर्द के ग्राम तिन्दवारा स्थित पंचायत सचिवालय में आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुक्त ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जल निगम द्वारा निर्माणाधीन पानी की टंकी और पाइप पेयजल लाइन के कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्माण को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

आयुक्त ने आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला कार्यक्रम विभाग के सहयोग से दो गर्भवती महिलाओं को फल और पोषाहार वितरित किया और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ठंड से बचाव के लिए आयुक्त ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं, और नि:शुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 225 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 26 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि भेजी गई है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: ‘विकास’ का खींचा ‘खाका’

City News Uttar Pradesh

Banda : यौन उत्पीड़न, सजाये मौत हो सकती है आरोपी जेई रामभवन को !

City News Uttar Pradesh

एआरएम औऱ दो लिपकों के निलंबन से रोडवेज कर्मियों के चेहरे पर उड़ी हवाई

City News Uttar Pradesh

विज्ञान प्रदर्शनी में डीएलएड प्रशिक्षुओं का जलवा: उत्कृष्ट मॉडल्स को मिले पुरस्कार

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड बन रहा था नशे का ठिकाना: 3 करोड़ का गांजा जब्त, पुलिस ने तोड़ा माफियाओं का सिंडिकेट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़