City News Uttar Pradesh
बांदा में किसानों नें 'लूटा' खाद का टोकन: पूरे जिले में महासंकट से मची है त्राहि
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में किसानों नें ‘लूटा’ खाद का टोकन: पूरे जिले में ‘महासंकट’ से मची है ‘त्राहि’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “डीएपी खाद को लेकर महासंकट” गहरा गया है। रबी की बुवाई “सिर” पर है और किसान “खाद” के लिए “दर-दर” भटक रहा है। हालात यह हैं कि किसान लाइन में लगने के बजाय टोकन लूटने को मजबूर है। इस संकट की शर्मनाक तस्वीर बुधवार को नरैनी क्रय-विक्रय केंद्र पर दिखी। यहां “टोकन वितरण के दौरान जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की” हुई।बांदा में किसानों नें 'लूटा' खाद का टोकन: पूरे जिले में महासंकट से मची है त्राहिनायब तहसीलदार मनोज कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में ही “एक हताश किसान ने केंद्र प्रभारी के हाथ से पांच टोकन छीन” लिए। मौके पर “मौजूद दरोगा ने किसान को पकड़ा,तब जाकर मामला शांत” हुआ। यह घटना “प्रशासन की नाकामी का जीता-जागता सबूत” है। केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र पर 500 बोरियां हैं,250 किसानों को “टोकन” देकर गुरुवार को “दो-दो” बोरी देने की बात कही गई है।बांदा में किसानों नें 'लूटा' खाद का टोकन: पूरे जिले में महासंकट से मची है त्राहिस्टाफ की कमी का “बहाना” दिया जा रहा है, लेकिन सवाल है कि “सीजन से पहले तैयारी क्यों नहीं” की गई? यह हाल सिर्फ नरैनी का नहीं, पूरे बांदा जिले का है। “हर केंद्र पर लंबी कतारें” हैं। अब बी-पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल से संकट और गहरा जाएगा। कर्मचारियों ने नियमित वेतनमान की मांग को लेकर गुरुवार से “हड़ताल का ऐलान” किया है। इससे “खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप” होने का “खतरा है और किसानों की बुवाई पिछड़” सकती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी पुलिस की इंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सक्रियता, ट्वीट के जरिये 16557 मामलों में दर्ज हुए है मुकदमे

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ में हुंकार भरेगा

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त अभियान: अपराधियों की धरपकड़ तेज, 10 वारंटी भेजे जेल

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सदस्यता अभियान पर दी सीख: फर्जी सदस्यता की न करें रिपोर्टिंग

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘जिद’ जीती: सीमा की ‘लकीरें’ मिटीं, बदल गई ‘महोखर’ की तकदीर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़