30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गेहूं के दाम में 'महंगाई का बम': खरीद बंद होते ही 'तगड़ा' उछाल !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गेहूं के दाम में ‘महंगाई का बम’: खरीद बंद होते ही ‘तगड़ा’ उछाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आम आदमी की ‘थाली’ पर ‘महंगाई का एक और दबाव’ बढ़ता दिखाई दे रहा है। सरकारी खरीद बंद होते ही गेहूं के बाजार भाव में सीधे 75 रुपये प्रति क्विंटल का ‘उछाल’ आ गया है। बांदा की मंडियों में 2550 रुपये वाला गेहूं अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। दाम बढ़ने से किसानों को जहां अपनी बची ‘उपज’ पर ‘बेहतर कीमत’ मिलने की उम्मीद है, वहीं बाजार में गेहूं ‘महंगा’ होने से आगे चलकर ‘आटे और रोटी’ की कीमत पर भी असर पड़ने की ‘चिंता’ बढ़ सकती है।गेहूं के दाम में 'महंगाई का बम': खरीद बंद होते ही 'तगड़ा' उछाल !बांदा शहर के अलावा बबेरू, नरैनी और अतर्रा मंडियों में भी गेहूं के भाव में तेजी देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक सरकारी खरीद बंद होने के एक-दो महीने बाद आमतौर पर गेहूं के बाजार भाव में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। सरकारी खरीद के दौरान मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि सरकारी केंद्रों पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा था। 35 रुपये अधिक मिलने के कारण ज्यादातर किसानों ने सरकारी केंद्रों पर ही अपनी उपज बेच दी। सरकारी खरीद 15 जून के बाद बंद हो गई।गेहूं के दाम में 'महंगाई का बम': खरीद बंद होते ही 'तगड़ा' उछाल !अब जिन किसानों के पास गेहूं बचा हुआ है, उनके लिए बढ़ा बाजार भाव राहत की खबर है। लेकिन दूसरी तरफ गेहूं के लगातार महंगा होने से उपभोक्ताओं की ‘चिंता बढ़’ सकती है। गेहूं महंगा हुआ तो आने वाले समय में आटा और उससे जुड़े खाद्य उत्पादों की कीमतों पर भी दबाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मंडी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वर्तमान में गेहूं 2625 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। जिसमें औऱ तेजी हो सकती हैं। फिलहाल गेहूं के दाम में 75 रुपये की तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की ‘चमचागिरी’ ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

City News Uttar Pradesh

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की दुखदाई कथा : भुगतान पर “कन्नी”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश को ब्लैक मेलिंग की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बदहाल आयुर्वेदिक अस्पताल, फार्मासिस्ट डाक्टर के रोल में : नहीं मिल रहीं दवाएं

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश: आईटी एक्ट में फंसेंगे अफवाहबाज !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़