City News Uttar Pradesh
'गोल्ड कॉइन' के नाम पर 'ठगी का कारोबार': 3 लाख नगद सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

‘गोल्ड कॉइन’ के नाम पर ‘ठगी का कारोबार’: 3 लाख नगद सहित ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार!

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुराने और बहुमूल्य ‘सोने के सिक्कों’ के नाम पर लोगों को ‘लाखों रुपये का चूना’ लगाने वाले एक ‘शातिर ठग’ को आखिरकार ‘पुलिस ने दबोच’ लिया। आरोपी पहले ‘ग्राहकों को दुर्लभ और कीमती सिक्कों का लालच’ देता, उनका ‘भरोसा जीतता और सौदा पक्का’ होते ही ‘असली की जगह नकली सिक्के’ थमाकर ‘लाखों रुपये लेकर फरार’ हो जाता। ताजा मामले में उसने ‘3 लाख रुपये की ठगी को अंजाम’ दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये नकद और 5 नकली सिक्के बरामद किए हैं।

'गोल्ड कॉइन' के नाम पर 'ठगी का कारोबार': 3 लाख नगद सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार!मामला तब सामने आया जब हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र निवासी रामसिंह ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके साले के परिचित कमलेश कुमार ने खुद को ‘पुराने बहुमूल्य सोने के सिक्कों का कारोबारी’ बताकर उन्हें ‘झांसे’ में लिया। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास दुर्लभ और कीमती सोने के सिक्के’ हैं, जिन्हें वह ‘सस्ते दाम में बेच’ देगा। भरोसा होने पर पीड़ित ने करीब 3 लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में पता चला कि दिए गए ‘सिक्के नकली और बेहद कम कीमत’ के थे।

'गोल्ड कॉइन' के नाम पर 'ठगी का कारोबार': 3 लाख नगद सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार!पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले ‘पुराने और ऐतिहासिक’ दिखने वाले ‘सिक्के दिखाकर उन्हें असली और बहुमूल्य’ बताता था। ग्राहक के भरोसे में आने और रकम देने के बाद वह ‘असली की जगह नकली सिक्के’ बदलकर थमा देता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ‘विशेष टीम गठित’ की। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह गश्त के दौरान ‘मवई बाइपास से आरोपी को गिरफ्तार’ कर लिया। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के साथ यह भी जांच कर रही है कि उसने ‘अन्य जिलों या राज्यों में कितनी ठगी’ की है और उसके साथ कोई गिरोह सक्रिय था या नहीं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस ने कसा शिकंजा, नौ जुआरियों को किया गिरफ्तार …

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

पुलिस का कमाल : सराफा व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा की बालू खदान मरौली खंड चार में अवैध खनन का कमाल : योगी सरकार हो रही बदनाम !

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की जाए पैरवी : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

सांसद-विधायकों की आपसी लड़ाई ने बिगाड़ा भाजपा का सियासी खेल: यूपी में चुनाव की जगह लड़ रहे थे खुद की जंग

ब्रेकिंग न्यूज़