City News Uttar Pradesh
बांदा में नमामि गंगे 'सूखी': पानी को 'तरसते' ग्रामीण, सिस्टम की 'खुली' पोल !
उत्तर प्रदेश

बांदा में नमामि गंगे ‘सूखी’: पानी को ‘तरसते’ ग्रामीण, सिस्टम की ‘खुली’ पोल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे योजना के अधिकारी निर्भीक से हो गये हैं। विभागीय राज्य मंत्री रामकेश निषाद के क्षेत्र में ही योजना को पलीता लगा रहे हैं। परेशान ग्रामीण आंदोलित हो उठे हैं।

बांदा में नमामि गंगे 'सूखी': पानी को 'तरसते' ग्रामीण, सिस्टम की 'खुली' पोल !

जसपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर में नमामि गंगे योजना संचालित है,जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि पूरा गांव एक महीने से बूंद-बूंद को तरस रहा है। 21 नवंबर को पानी की टंकी की मोटर खराब हुई, मगर आज तक न नई मोटर लगी,न वैकल्पिक व्यवस्था बनी। नतीजा गांव में हाहाकार है। लेकिन अफसरशाही संवेदनहीन बनी चुप्पी साधे है।

बांदा में नमामि गंगे 'सूखी': पानी को 'तरसते' ग्रामीण, सिस्टम की 'खुली' पोल !

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जेई रमेश गुप्ता और ठेकेदार को बार-बार सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। एक महीनें से मोटरनहीं बदली जा सकी आखिर क्यों? टंकी ऑपरेटर उमाशंकर यादव ने खुद माना कि एक महीने से सप्लाई ठप है।

बांदा में नमामि गंगे 'सूखी': पानी को 'तरसते' ग्रामीण, सिस्टम की 'खुली' पोल !

जल संकट से त्रस्त ग्रामीण टंकी परिसर पहुंचे, नारेबाजी की और चक्का जाम की चेतावनी दी। साफ कहा दो-चार दिन में पानी नहीं आया, तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन के दौरान नमामि गंगे में भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही के आरोप भी लगे। नमामि गंगे जैसी करोड़ों की योजना के तहत गांव-गांव जलापूर्ति के दावे किए जाते हैं, लेकिन रामपुर की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में खाद किसानों के लिये बनी “खलनायक” : डीएम दीपा व्यवस्था के लिये बनी “नायक”

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका

City News Uttar Pradesh

News- नेताजी के अंतर्मन के लक्ष्य को पूर्ण कर रहे हैं पी एम मोदी – इं. प्रणव 

City News Uttar Pradesh

UP CM Yogi Action : अब दिल्ली में भी भू-माफिया पर चला यूपी CM योगी का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त …

डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित …

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़