City News Uttar Pradesh
शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन: सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध
उत्तर प्रदेश

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बांदा ने शनिवार को अपने जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद कृष्णा पटेल को सौंपा। भारत सरकार द्वारा शिक्षकों की सेवा शर्तों में बदलाव पर विरोध दर्ज कराया।

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए और मार्च निकालते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। सांसद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि उच्चतम न्यायालय के सिविल अपील संख्या 1385/2025 (1 सितंबर 2025) के आदेश से शिक्षक समुदाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा, कार्य, स्थायित्व और गरिमा संकट में हैं। इस निर्णय के कारण शिक्षक और उनके परिवार चिंतित एवं आक्रोशित हैं।

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

संघ ने स्पष्ट किया कि जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों ने सभी मापदंड पूरे किए, सभी परीक्षा पास की और सरकार द्वारा निर्धारित योग्यताओं को पूरा कर ही शिक्षक बने। जबकि वर्ष 2017 में सेवा शर्तों में संशोधन किया गया। अब उच्चतम न्यायालय के निर्णय से शिक्षकों में गहरा आक्रोश और क्षोभ है।

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

अनुरोध किया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने की तिथि (उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011) से पूर्व नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा और गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु आवश्यक अधिसूचना जारी की जाए। उच्चतम न्यायालय के निर्णय का प्रॉस्पेक्टिव प्रभाव सुनिश्चित किया जाए। सांसद कृष्णा पटेल ने ज्ञापन की बातों को गंभीरता से लिया। शिक्षक समुदाय के पक्ष को मजबूती से रखने का आश्वासन दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस का शर्मनाक चेहरा : छेडख़ानी की तहरीर देने गई पीडि़ता की मां को डांट कर भगाया …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का मनोवैज्ञानिक प्रचार पर जोर: बोले जीत होगी श्योर

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh

राजा भईया का विदेशी कंपनियों की साज़िश पर करारा वार: बोले- स्वदेशी बने देश की रीढ़

City News Uttar Pradesh

कोरोना का कहर : बांदा में कोरोना से एक की मौत, 182 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़