City News Uttar Pradesh
खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ज़रा सी लापरवाही, और एक मासूम ज़िंदगी बुझ गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरजिता के मजरा बहुडंरी में सोमवार शाम खेलते-खेलते तीन वर्षीय अयान वर्मा पानी से भरी चरही में जा गिरा। कुछ ही पलों में उसकी मासूम साँसें थम गईं और परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। गाँव के सुनील ने बताया कि भतीजा अयान खेत के पास बने मकान के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। यहीं वर्ष 2012 में ग्राम पंचायत द्वारा पानी की चरही बनाई गई थी।

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

जमीन से एक फीट ऊंची और करीब तीन फीट गहरी यह चरही पानी से भरी थी। मासूम खेलते-खेलते चरही में गिर गया। जब तक परिजन भागकर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, तब तक देर हो चुकी थी। घबराए परिजन तुरंत उसे सीएचसी जसपुरा लेकर पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अयान चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता महेश वर्मा मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, माँ सुनीता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गाँव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। जसपुरा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मासूम की डूबने से मौत हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन दिन सिमौनी में बुझेगी पेट की आग: भोजन, पूजन, मनोरंजन की जिम्मेदारी तय

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : हो रहा है डिजटल इंडिया का सपना साकार

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप का ‘भाजपा सरकार’ पर ‘प्रहार’: दलित-पिछड़ों का ‘मारा’ जा रहा ‘हक’

City News Uttar Pradesh Desk

घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

News- मिशन मोदी अगेन पीएम की कामयाबी को राष्ट्रीयअध्यक्ष “काका “देशव्यापीअभियान।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़