City News Uttar Pradesh
कांग्रेस भाजपा सरकार पर 'बरसी' : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी 'राजनीति'
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस भाजपा सरकार पर ‘बरसी’ : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी ‘राजनीति’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बबेरू तहसील की सड़कों पर सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तहसील मुख्यालय का घेराव किया। विरोध का स्वर सिर्फ़ सड़कों पर नहीं, बल्कि राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में भी साफ सुनाई दिया, जिसमें कानून का दुरुपयोग, जनता की आवाज़ दबाने और झूठे मुकदमों की खुली शिकायत की गई।

कांग्रेस भाजपा सरकार पर 'बरसी' : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी 'राजनीति'

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा की “विकास के नाम पर सिर्फ़ प्रचार है, धरातल पर सूनापन। जो आवाज़ उठाता है, उसे मुकदमे में फंसा दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में जलभराव और जाम की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि विकास का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रही है।

कांग्रेस भाजपा सरकार पर 'बरसी' : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी 'राजनीति'

राजेश दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जब बनारस में प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय की ओर जा रहे थे, तब उन्हें पुलिस ने जबरन रोका और कई नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए। “यह सत्ता की बौखलाहट है। हम डरने वाले नहीं हैं। मुकदमे वापस लो, वरना कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगी।

कांग्रेस भाजपा सरकार पर 'बरसी' : बोली झूठ और विपक्ष दमन की नहीं चलेगी 'राजनीति'

प्रदर्शन में कांग्रेस के ज़िला समन्वयक बृजराज अहिरवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख संतोष द्विवेदी, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, संकटा प्रसाद त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा तापमान निरंतर बढ़ा रहा तपिश: उमस और लू से बुरा हाल

Banda : मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ यूपी स्किल डेवलपमेंट कोर्स …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह अनाथ बच्चों की जिंदगी में भरेंगे आनंद, कार्ययोजना शुरू ! …

पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन का ‘सियासी वार’: बंगाल चुनाव ‘रद्द’ हो, ‘डर और एजेंसियों’ के सहारे भाजपा सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़