25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !
उत्तर प्रदेश

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील के पल्हरी गांव में तीन महीने से जारी बिजली संकट ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। आधे गांव में रोजाना रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई।

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

समाजसेवी पीसी पटेल ने बताया कि मुरवल बिजली घर से पल्हरी फीडर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली दी जाती है, जबकि दूसरे हिस्से में रातभर अंधेरा रहता है। यह स्थिति पिछले तीन महीनों से बनी हुई है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट के साथ-साथ अन्ना जानवरों की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। इसको लेकर पहले भी जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री तक शिकायतें भेजी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस

खाकी पर टूटा ‘काल’: यमुना की लहरों ने छीना ‘जवान’, पांच घंटे बाद मिला ‘सिपाही’ का शव

City News Uttar Pradesh Desk

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : जेल अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

डीएम दुर्गा शक्ति नें अमृत महोत्सव पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि: समझा इतिहास

खबर का असर : कन्याओं का लगेगा दो दिवसीय महामेला …

City News Uttar Pradesh

ISIS का आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस पर थी यूपी में धमाके की योजना, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है सबाउद्दीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़