28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी
उत्तर प्रदेश

बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आंकड़ों की अजब-गजब बाजीगिरी का आलम यह रहा की जल संरक्षण और भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के नाम पर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ। ग्रामीण इलाकों में तालाब योजना ढेर है वहीं शहर के तालाबों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जिला मुख्यालय की बात करें तों 50 से ज्यादा तालाबों का अस्तित्व पूरी तरह मिट गया है। जबकि तमाम तालाबों पर अवैध कब्जे हैं। सेढ़ू तलैया, डिग्गी और परशुराम तालाब पर मोहल्ले बस गये हैं। बड़े-बड़े मकान बन गए हैं। पालिका में वर्तमान में भी 64 से ज्यादा तालाब दर्ज हैं।

बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी

चार दशक पहले तक शहर में 100 से ज्यादा तालाब थे। धीरे-धीरे इन पर भूमाफिया की लार टपक पड़ी। कब्जे की होड़ लग गई। शहर के ज्यादातर तालाब पाटकर प्लाटिंग कर दी गई। भवन बन गये। जिम्मेदार प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। लगभग एक दशक से शहरीकरण में तेजी आई और भूमाफिया के निशाने पर बचे-खुचे तालाब आ गये ।

बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी

नगर पालिका के आंकड़ों में डिग्गी तालाब करीब चार हेक्टेयर दर्ज है, जबकि वहां तालाब का नामोनिशान नहीं है। कुछ हिस्से में रेलवे विभाग आबाद हो गया तो कुछ में शहरवासी काबिज हैं। इसी तरह परशुराम तालाब कागजों में करीब छह हेक्टेयर है, लेकिन अब यहां तालाब का नामोनिशान नहीं है। मोहल्ला जरूर परशुराम तालाब के नाम से जाना जाता है। यहां के तालाब भवनधारी बन गये हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा: दिवाली पर गाय-सूअर युद्ध का रोमांच

City News Uttar Pradesh

गौशालाओं में गौवंशों पर कड़कती ठंड बनीं मौत की बरसात : रिसौरा में पांच मौतें

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

City News Uttar Pradesh

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : बारिश की हर बूंद संरक्षित करेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

ब्रेकिंग न्यूज़