City News Uttar Pradesh
भारत रत्न का एलान: बसपा सुप्रीमों मायावती ने बोली-दलितों की हुई है उपेक्षा, कांशीराम को भी सरकार करे सम्मानित
उत्तर प्रदेशराजनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा “वोट हमारा राज तुम्हारा” वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हुंकार भरी। कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा जनहित, देशहित की नीति व सिद्धांत के बजाए धनबल, लुभावने वादों व छलावे वाले दावों की राजनीति की जा रही है। इस फाउल प्ले का सामना करने के लिए “डबल मेहनत” से संगठन मजबूत करना है, ताकि “वोट हमारा, राज तुम्हारा” की शोषणकारी व्यवस्था से सर्वसमाज को मुक्ति मिल सके।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा "वोट हमारा राज तुम्हारा" वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में
BSP supremo Mayawati roared: Said- “Vote our rule yours” pattern will not work, will return to power by working double hard

रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ऑल इंडिया बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विरोधी पार्टियां हजारों करोड़ रुपये के चंदे के बल पर शाही चुनाव लड़कर जनमत प्रभावित करती हैं। वहीं बसपा केवल अपने लोगों के खून-पसीने की कमाई पर ही आश्रित है। उन्हीं के तन, मन, धन के बल पर चुनाव लड़ती है। लोगों को बताना जरूरी है कि चुनावी स्वार्थ से अलग हटकर उनका असली हितैषी कौन है? चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों ने चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी।

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( रामायण मेला, प्रशांत करवरिया - अध्यक्ष )
चुनाव का माहौल बहुकोणीय संघर्ष होने के बावजूद परिणाम एकतरफा होना चर्चा का विषय है। लोगों को सावधान करना जरूरी है कि लुभावने वादों, छद्म दावों व चतुर नारों से उनका जीवन सुधरने वाला नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनावी चर्चा व मीडिया की हेडलाइन में बिना रोक-टोक बने रहने का विरोधी पार्टियों का प्रयास देश में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उचित है ? उसी का नतीजा है कि सरकार विरोधी लहर के बावजूद चुनाव परिणाम लोगों के अपेक्षा के मुताबिक नहीं होते हैं। आगे लोकसभा चुनाव में भी माहौल को जातिवादी और सांप्रदायिक बनाने का प्रयास किया जायेगा ताकि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि से लोगों का ध्यान बांटा जा सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने बताया की कताई मिल में लगेगा नया उद्योग: सरकार ने कर दी पहल

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा युवाओं को टैबलेट वितरण: तकनीकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

City News Uttar Pradesh

गणपति शताब्दी महोत्सव में गणेश विसर्जन में उमड़ी भीड़ : वितरित हुये स्मृति चिन्ह

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में जल दोहन भरपूर, संरक्षण की कोशिशे कोसों दूर …

ब्रेकिंग न्यूज़