27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- जिला कांग्रेस ऩे मनाया पार्टी का 136 वां स्थापना समारोह…

 

  • रिपोर्ट – रबाब खान 

बाँदा। जिला कांग्रेस कमेटी, कैम्प कार्यालय में आज 136 वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। पार्टी जनों को देश के प्रति निष्ठा, सद्भावना, सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा की कांग्रेस का जन्म 28 दिसम्बर 1885 में हुआ तब से अनवरत कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी ने बलिदान दिए । अंग्रेजों को सात समुंदर पार खदेड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास है, यह देश को सशक्त महान समृद्ध की देन है। जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली व बी लाल ने कहा कांग्रेस पार्टी बलिदानों से भरी हुई महान पार्टी है। इसका सदस्य होना हमारे लिए गर्व की बात है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।

जिला महासचिव सूरज बाजपेयी ने कहा हमें महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के बलिदान को सामने रखते हुए अपनी पार्टी ,देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा बनाए रखना है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग सैय्यद अल्तमस हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, जिला सचिव शिवबली सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, सोशल मीडिया/आई टी सेल कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी, सुनीता यादव, राजेश कुमार गुप्ता, धीरेंद्र पांडे धीरू, शिवनारायण सिंह, साकेत बिहारी मिश्रा जिला प्रवक्ता, रोहित द्विवेदी, संजय द्विवेदी दनादन, शोएब रिजवी, जिलानी दुर्रानी, इरफान खान, नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी, राजकुमार ने भी विचार व्यक्त किए। ब्लॉक,नगर कांग्रेस कार्यालयों में भी 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

योग दिवस पर विधायक प्रकाश बोले : मानवता के लिये है यह योग दिवस !

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh

शहर में गंदगी देख डीएम दीपा नें लगाई फटकार : डेंगू प्रभावित इलाके का मौके पर देखा नजारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़