City News Uttar Pradesh
मुख्य विकास अधिकारी वेद "मनी प्राब्लम" की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी "जिम्मेदारी"
उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी वेद “मनी प्राब्लम” की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी “जिम्मेदारी”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य “मनी प्राब्लम” की जांच करेंगे। डीएम अनुराग नें उन्हें यह “गुरुतर दायित्व” सौंपा है। मामला सात करोड़ का है। इसमें पांच करोड़ खर्च हुआ औऱ दो करोड़ सरकार को वापस क्यों कर दिया गया ? जबकि काम अभी अधूरा ही था।

मुख्य विकास अधिकारी वेद "मनी प्राब्लम" की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी "जिम्मेदारी"
Chief Development Officer Ved will investigate “money problem”, DM handed over “responsibility”

दरअसल डीएम अनुराग सिमौनी धाम मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इसी तारतम्य में मेले के लिये आवंटित इस धनराशि का खुलासा हुआ। मेला महोत्सव आगामी माह दिसम्बर 15 से शरू होकर तीन दिन तक चलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी वेद "मनी प्राब्लम" की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी "जिम्मेदारी"
Chief Development Officer Ved will investigate “money problem”, DM handed over “responsibility”

मेला ग्राउन्ड में केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से 7 करोड की लागत से कराये जा रहे कार्यों की जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गयी, जिसमें मौनी बाबा के प्रतिनिधि के रूप में राजेश द्विवेदी नें बताया की जो 7 करोड़ पर्यटन की दृष्टि सेे केंद्र सरकार द्वारा दिये गये थे, उसमें सिर्फ 5 करोड़ का ही कार्य हुआ। 2 करोड़ वापस कर दिये गये हैैं जबकि कार्य अभी अधूरा है।

मुख्य विकास अधिकारी वेद "मनी प्राब्लम" की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी "जिम्मेदारी"
Chief Development Officer Ved will investigate “money problem”, DM handed over “responsibility”

जिलाधिकारी अचरज में पड़ गये। कार्यदाई संस्था परियोजना प्रबन्धक यूपीपीसीएल को केंद्र सरकार से पत्राचार के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश को निर्देशित किया कि उपरोक्त जो 7 करोड़ रूपये की धनराशि पर्यटन विभाग के माध्यम से प्राप्त हुुई थी उसमें कितना पैसा मिला, कितना और कहां खर्च हुआ साथ ही दो करोड़ वापस क्यों किया गया। इसकी जांच कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्राचार के निर्देश दिये।

महोत्सव परिसर की सफाई, टूरिस्ट काम्पलेक्स की पुताई, सफाई, बाथरूमों की मरम्मत एवं पानी की आपूर्ति, पूर्व निर्मित शौचालयों की सफाई, पुताई एवं मरम्मत जिला पंचायत राज अधिकारी को नये सिरे से कराये जाने के निर्देश दिये। मार्गों के आवागमन की दृष्टि से गड्ढा मुक्त करानें का कार्य अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड सौंपा। शान्ति एवं सुरक्षा, यातायात एवं अग्नि से बचाव हेतु एवं गतवर्ष की भांति पुलिस एवं अग्निसमन की तैनाती, स्टाल औऱ पार्किग के निर्देश दिये। सीसीरोडों के नवीनीकरण को कहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी से भाजपा का “मुंगेरी लाल टिकटार्थी” बना “चरचा” का विषय !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़