City News Uttar Pradesh
Other

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

 

रिपोर्ट – विनोद मिश्र

बांदा । मंडल के कबरई क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। महोबा के पुलिस अधीक्षक और कबरई थाने के प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद फतेहगंज (बांदा) थानाध्यक्ष और एक कांस्टेबल को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।

निलंबित कांस्टेबल एसआईटी की जांच में संदिग्ध पाया गया है। यहां से पहले कबरई थाने में तैनात था। कांस्टेबल पर कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष भी नप गए हैं। फतेहगंज थाने में तैनात कांस्टेबल अरुण कुमार यादव कबरई थाने में तैनात था।
7 अप्रैल को उसका तबादला बांदा जिले के फतेहगंज थाने के लिए हो गया, लेकिन कबरई से रवानगी कराने के बाद अपने पैतृक घर में कोई हादसा हो जाने की बात बताकर फतेहगंज थाने नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच में पाया गया कि वह इस दौरान कबरई क्रशर कारोबारियों से जुड़ा रहा।

एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत की घटना में उसकी संदिग्ध भूमिका पाई गई है। इस पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष राधेबाबू इस बात पर नपे कि उन्होंने ड्यूटी से नदारद रहने के बावजूद कांस्टेबल अरुण की रपट आदि कार्रवाई नहीं की। देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने दोनों के निलंबन की पुष्टि करते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि छुट्टी संबंधी नियमों का पालन न करने पर निलंबन हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कहासुनी बनी मौत का कारण: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

कानपुर: राष्ट्रपति के हाथों फला-फूला पार्क अब तबेला बना, कचरे में पड़ा है कोविंद के नाम का लोकार्पण पत्थर

दो दशक पहले चलता था अतीक का सिक्का, योगी राज में बुलडोजर ने किया माफिया के करोड़ों का नुकसान

चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल बना ‘दलाल मंडी’: अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने ‘कमीशन एजेंट’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस पर पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज …

ब्रेकिंग न्यूज़