23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
तेंदुआ की दहशत : शिकारपुरा जंगल में वन विभाग की टीम कर रही तलाश, जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश

तेंदुआ की दहशत : शिकारपुरा जंगल में वन विभाग की टीम कर रही तलाश, जारी किया अलर्ट

 

महोबा। पिछले कुछ समस से कई शहरों से तेंदुआ की दहशत सामने आई है। कानपुर और लखनऊ में कई दिनों तक रही तेंदुआ की चहलकदमी के बाद अब महोबा में भी तेंदुआ देखा गया है। मप्र-उप्र सीमा के धवर्रा गांव के पास शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद से ही जिले के अधिकारी सतर्क हैं। वहीं आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।


– शिकारपुरा जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा

तेंदुआ होने की सूचना पर रेंजर के साथ छह सदस्यीय टीम धवर्रा गांव पहुंची। यहां शिकारपुरा जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर ने कहा कि अभी तक तेंदुआ होने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि जंगली जानवर देखें तो वन विभाग को तुरंत सूचना दें।

तेंदुआ की दहशत : शिकारपुरा जंगल में वन विभाग की टीम कर रही तलाश, जारी किया अलर्ट
Panic of Leopard: Forest department team is searching in Shikarpura forest, alert issued

शनिवार को एमपी क्षेत्र के बगौरा रेंजर सीबी सिंह टीम के सदस्य भोलानाथ टीम इंचार्ज, अशोक कुमार, विजय यादव, मुकेश, भान सिंह, जोधन सिंह ने जंगल क्षेत्र का दौरा कर तेंदुआ की तलाश में दोपहर तक जुटे रहे। रेंजर ने कहा कि अभी तक कोई ऐसे निशान नहीं मिले हैं जिससे यह साबित हो कि यहां तेंदुआ हो सकता है। वैसे ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि उन्हें जंगली जानवर दिखे तो वह उसकी सूचना उन्हें फोन करके दे सकते हैं। ग्रामीणों को होशियारी बरतने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को धवर्रा ग्राम प्रधान रङ्क्षवद खरे ने अजनर एसओ लाखन ङ्क्षसह को फोन करके जानकारी दी थी कि गांव स्थित मंदिर के पास तेंदुआ दिखा है। जिले के थाना अजनर क्षेत्र का ग्राम धवर्रा मप्र के छतरपुर जिले के नौगांव से सटा हुआ है। जानकारी पर अजनर पुलिस तो नहीं पहुंची थी लेकिन मध्यप्रदेश के नौगांव एसडीएम विनय द्विवेदी वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है “बेपटरी” किसान बेहाल

बांदा में ‘मौत की नदी’ फिर ‘खिलखिलानें’ को तैयार: प्रशासन की ‘आंखों’ पर ‘चांदी’ की पट्टी !

City News Uttar Pradesh Desk

रामभद्राचार्य नें की भविष्य वाणी: 2024 में भी नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधान मंत्री

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की लगाई जमीनी चौपाल : लोकसभा चुनाव की विजय का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

औद्योगिक विकास पर लगा ‘ग्रहण’: उद्यमियों का ‘गुस्सा’ सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़