- विनोद मिश्रा
बांदा। बालू के अवैध कारोबार को रंग देने में जब रंगबाज ‘माननीय’ मानेगे ही नहीं और उनकी मेहरबानिया जारी रहेगी तो तो कैसे रुकेगी एमपी से बालू की ढुलाई ?

जैसा की विदित हैकी अभी पिछले दिनों सीमावर्ती मध्यप्रदेश की खदानों और खनन माफिया से तार जोड़ने का खामियाजा जिले के एक पुलिस अफसर को भुगतना पड़ा , पर लोग कह रहे हैं कि एमपी की खदानों से अप्रत्यक्ष रूप में जुड़े चित्रकूटधाम मंडल के ‘माननीयों’ पर शिकंजा कब कसेगा? खनन से लेकर ओवरलोड ट्रकों की राह आसान करने तक में ऐसे रसूख वाले शामिल हैं।

बांदा की सरहद से जुड़े एमपी के पन्ना, सतना, छतरपुर आदि जिलों में केन नदी से बड़े पैमाने पर वैध और अवैध खनन लंबे अरसे से हो रहा है। अनुमान है कि हर रोज एक हजार ट्रक इन खदानों से बालू लेकर यूपी समेत कई राज्यों में जाते हैं। अधिकांश ओवरलोड होते हैं। इस खनिज से एमपी सरकार और वहां के पट्टाधारकों का खजाना खूब भर रहा है, लेकिन सड़कें यूपी की टूट रहीं हैं। खास बात यह है कि एमपी की खदानों में यूपी और विशेषकर चित्रकूट मंडल के कुछ माननीय भी अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं। खदानों में शेयर के अलावा यहां से ट्रकों के गुजरने की राह भी वे आसान करते हैं।

एमपी से आने वाले बालू के ट्रकों को बांदा जिले से गुजारने के लिए वहां के बालू माफिया और कारोबारियों से मिलीभगत के आरोप में यहां के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान को शासन ने निलंबित कर दिया । निलंबन आदेश में साफ लिखा था कि एसटीएफ द्वारा की गई जांच में यह बात उजागर हुई कि एमपी के बालू ट्रकों को यूपी की सीमा (बांदा) में दाखिल कराने और यहां से उन्हें पास करवाने में एएसपी के तार जुड़े पाए गए । एमपी के माफिया से एएसपी की फोन पर हुई बात भी आरोप का हिस्सा है। निलंबन आदेश में है कि महेंद्र सिंह चौहान ने जिले में पूरे मनोयोग से अवैध खनन व परिवहन करने वाले माफिया पर कार्रवाई कराई होती तो यह गंभीर तथ्य सामने न आते।

हालांकि सत्ता किसी की भी हो, बुंदेलखंड में बालू खदानों पर पावर और पैसा हमेशा हावी रहा। खनन की नियमावली में बाहुबली भारी पड़ते रहे हैं। अभी भी हालात यही हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
