City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मण्डल में बांदा की बल्ले-बल्ले : मिले साढ़े सात करोड़, बाकी को ठेंगा !
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मण्डल में बांदा की बल्ले-बल्ले : मिले साढ़े सात करोड़, बाकी को ठेंगा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में चारों जिलों के सापेक्ष बांदा की बन आई है।नगर क्षेत्रों में अमृत योजना से कई काम हो रहे हैं,इनमें सीवर योजना मुख्य है। मंडल में इस वर्ष सिर्फ बांदा को साढ़े सात करोड़ से अधिक की धनराशि मिली है। अन्य जिलों में पैसा ही नहीं मिला।


अमृत योजना के तहत नए पार्कों का निर्माण, सुंदरीकरण व सीवर जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। मंडल में कई नगरीय क्षेत्रों में सीवर परियोजना अधूरी पड़ी है। मंडल मुख्यालय बांदा का भी यही हाल है। कार्यदाई विभाग जल निगम व नगर पालिका के अधिकारी भले ही इस बात का दावा कर रहे हैं कि ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। जल्द ही योजनाओ को अमलीजामा पहना दिया जाएगा, लेकिन धरातल पर करीब दो दशक से यह योजना अधूरी है। कनवारा के पास ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है। कई मोहल्लों व मुख्य मार्गों में पाइप लाइन का काम भी करीब पूरा है। फिर भी यह योजना चालू नहीं हो सकी।

चित्रकूट मण्डल में बांदा की बल्ले-बल्ले : मिले साढ़े सात करोड़, बाकी को ठेंगा !
मौजूदा वित्तीय वर्ष में अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए बांदा को 7.61 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसके सापेक्ष 2.02 करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी विभाग को शासन ने दे दी है। पांच माह में करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो गया है। फिर भी लोग सीवर के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों को देखें तो मंडल के हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा जिले को मौजूदा वित्तीय वर्ष में धनराशि ही नहीं मिली।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

स्टंटबाजी में गई जान : बिजली खंभे से टकराकर दुकान में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने केंद्र से मांगे 11500 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच मंडलों के लिए रिंग रोड की डिमांड

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया स्काउट -गाइड का महत्व : मंडलीय रैली का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका में कथित स्वार्थी सभासद परेशान: हालत “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़