City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : न‍िर्वस्‍त्र म‍िला युवती का शव, प‍िता की श‍िकायत पर दुष्‍कर्म और हत्‍या का मुकदमा दर्ज….

 

बाराबंकी : लापता युवती का शव मिलने के प्रकरण में पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रव‍िवार को देर रात युवती का न‍िर्वस्‍त्र शव म‍िला था। सोमवार को आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और शव विच्छेदन गृह पहुंचकर परिवारजन के बयान लिए। आरोपितों का पता लगाने के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है। कोठी क्षेत्र की मानसिक मंद‍ित युवती का शव जैदपुर के बीबीपुर गांव में स्थित एक सरसों खेत में नग्न अवस्था में पाया गया था। मुंह और गुप्तांग से रक्त स्राव की बात कही जा रही है वहीं उसका गला दुपट्टे से कसा गया था। यह युवती रविवार सुबह नौ बजे घर से निकली थी देर शाम तक वापस न लौटने पर जब परिवारजन ने तलाश शुरू की तो उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पड़ा मिला। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा कराया है।

सोमवार सुबह करीब दस बजे एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी मनोज पांडेय मौके पर पहंचे। जैदपुर पुलिस ने शक के आधार पर करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल का जायजा लेकर आईजी मर्चरी पहुंचे जहां मौजूद मृतका के परिवारजन से बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।इस दौरान वहां डीएम डॉ. आदर्श सिंह भी पहुंचे। उधर एहतियात के तौर पर जैदपुर सहित सफदरगंज, सतरिख, कोठी, रामसनेहीघाट और असंदरा की पुलिस तैनात है। आईजी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर टीमें लगाई गई हैं, दुष्कर्म के संबंध में उनका कहना है कि उन्होंने अभी पीएम रिपेार्ट नहीं देखी है।

– सामूहिक दुष्कर्म के संकेत

पीएम में युवती के गुप्तांग में चोटें और अत्यधिक रक्त स्राव, गले को घोटना और मुंह को दबाने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट और परिस्थितियों के साक्ष्य युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से कतारा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीएम : मृतका के शव का पीएम महिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया। पीएम की पूरी प्रक्रिया को वीडियो रिकार्डिंग कर कैद किया गया है।

राजनेताओं का जमावड़ा :शव पीएम हाउस पहुंचने पर सपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग गया। कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य पीएल पुनिया, उनके पुत्र तनुज पुनिया, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विधायक गौरव रावत, सहित कई पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सहित कुछ बसपा नेता भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को आरोपितों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : ड्यूटी से नदारद 47 रोडवेज संविदा कर्मियों को भेजी अंतिम नोटिस

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र बन गये शराबी और जुआरियों के अड्डे: चिंगारी संगठन नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया न मानू रे”

City News Uttar Pradesh

बांदा में मानसूनी सीजन बना यमदूत : लील डाली 126 जानें, हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़