City News Uttar Pradesh
होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम
उत्तर प्रदेश

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में इस बार होली पर दिवाली का भी रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में खास पटाखे वाले गुलाल ने धूम मचा रखा है। आग जलाते ही पटाखे से अलग-अलग रंगों-गुलाल छूटने लगते हैं। जो बच्चों को खूब भा रहा है। मोदी – योगी के मुखौटों की भी धूम हैं। वैसे भी बांदा में होली पर्व बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर हर कोई उत्साहित भी है। बाजार भी पूरी तरह सज चुका है। रंग बिरंगे गुलाल, पिचकारी और‌ मुखौटे लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदार भी उत्साहित हैं।

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम
Holi Special: Gulal with firecrackers and Modi-Yogi masks in the market

बाजार में उपलब्ध विभिन्न वेरायटी की पिचकारी जैसे कार्टून कैरेक्टर, मिलिट्री, बैग वाली पिचकारी दुकानों में सजी है।जहां छोटे साइजेस के पॉकेट गन से लेकर के बड़े साइज के 6 फीट तक के पिचकारी उपलब्ध हैं। वहीं गुलाल में इस बार हर्बल गुलाल की डिमांड लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम
Holi Special: Gulal with firecrackers and Modi-Yogi masks in the market

वहीं सुगंधित गुलाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। शहर के एक जनरल स्टोर के मालिक नें बताया कि उनके यहां सस्ती दामों पर होली के सभी वैरायटी उपलब्ध हैं।गुलाल 80 ग्राम का पैकेट 20 रुपये से लेकर 60 रुपये तक का उपलब्ध है। वहीं सुगंधित, हर्बल, ऑर्गेनिक गुलाल के विभिन्न रंगों में मिल रहे हैं. पिचकारी की 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक के मौजूद हैं. आकर्षक टोपियां 30 रुपये में और मुखौटे 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक के बिक रहे हैं। मुखौटे में खास कार्टून कैरेक्टर, जानवर, पीएम मोदी एवं सीएम योगी के खास मुखौटों की मांग अधिक है।

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम
Holi Special: Gulal with firecrackers and Modi-Yogi masks in the market

इस बार होली पर दिवाली का भी रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में खास पटाखे वाले गुलाल ने धूम मचा रखा है। आग जलाते ही पटाखे से अलग-अलग रंगों-गुलाल छूटने लगते हैं।जो बच्चों को खूब भा रहा है।इसकी कीमत 70 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। दुकान पर इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के रंग-गुलाल के पैकेट उपलब्ध हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

Banda- पंचायत चुनाव सरगर्मी : परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर दिल की धड़कन…

City News Uttar Pradesh

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़