City News Uttar Pradesh
डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
उत्तर प्रदेश

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में इन दिनों स्नातक और परास्नातक विषयों में प्रवेश चल रहे हैं। पंडित जेएन कॉलेज में बीएड और एमएड परीक्षा के बीच दाखिले भी चल रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की है। दाखिले 19 सितंबर तक लिए जाएंगे।

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश
Second list of admission in Pandit JN Degree College released, admission will be taken till September 19

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दूसरी सूची में बीए प्रथम वर्ष में मेरिट 91.60 प्रतिशत तक गई है। 600 सीटों में पहली सूची में मेरिट के आधार पर केवल 262 छात्र ही प्रवेश पाए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 338 सीट शेष हैं। इसी तरह बीएससी बायो व मैथ में 240 सीटों में 151 सीटें शेष हैं, जबकि परास्नातक हिंदी में 60 सीटों में 46, इंग्लिश में 34, समाजशास्त्र में 42, अर्थशास्त्र में 40, इतिहास में 31, राजनीति शास्त्र में 46 सीटें रिक्त हैं। दूसरी सूची के प्रवेश 19 सितंबर तक लिए जाएंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की सभी 420 सीटें फुल हो चुकी हैं। कॉलेज प्रशासन ने सीट बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा है।

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। सभी प्रवेशार्थी छात्र अंतिम तिथि के पहले अपना प्रवेश करा लें। इसके बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं तो मेरिट के आधार पर तीसरी सूची भी जारी की जाएगी।-डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा द्वारा रात में कैंपों का औचक निरीक्षण: फार्मर रजिस्ट्री में तेजी की हिदायत

City News Uttar Pradesh

Banda : पहली बार मॉस्क लगाकर चुनाव कराएंगे कर्मचारी …

City News Uttar Pradesh

खेत तालाब योजना ‘ठप’ : सरकारी ‘दावों’ की निकली ‘हवा’, किसानों का भरोसा ‘डगमगाया’

City News Uttar Pradesh

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की ‘लट्ठमार दिवाली’ : ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम

ब्रेकिंग न्यूज़